टिकट बुक करना आसान है। रात ग्यारह बजे कनेक्शन छूट जाने पर उसे बदलवाना आसान नहीं, और ट्रैवल एजेंट की फ़ीस असल में इसी काम की होती है। हम बुकिंग भी करते हैं, और बाद में कोई गड़बड़ हो तो उसे भी संभालते हैं।
इसमें क्या-क्या
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकट
तत्काल सहित भारतीय रेल की बुकिंग
तारीख़ बदलना, रद्द करना और दोबारा जारी करना — सब हम देखते हैं